जिला स्तरीय ओलंपियाड-प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 32 विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों का सम्मान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय ओलंपियाड-प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 32 विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों का सम्मान

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 24 मार्च 2025 जिला स्तरीय ओलंपियाड-प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के जिला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 32 विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शी शिक्षकों का सम्मान कलेक्टर, जिपं सीईओ श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर , जिला परियोजना समन्वयक डॉ. धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कलेक्टर सभागार में किया गया।

नोडल अधिकारी एपीसी श्री राजेश कुमार झा ने बताया कि विकासखण्ड अनुसार आलोट 6, बाजना 01, जावरा 02, पिलौदा 5 तथा रतलाम 18 विद्यार्थियों को सम्मानीत किया गया। सीएम राइस विद्यालय विनोबा नगर रतलाम छात्रा कु. हीरल पॅवार कक्षा 6 ने अंग्रेजी विषय में प्रदेश मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओएमआर शीट पर ओलंपियाड परीक्षा मे कक्षा 2 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी शामिल हुये थे। प्रथम चरण में जन शिक्षा केन्द्र द्वितीय चरण में जिला एवं तृतीय चरण में राज्य स्तर पर परीक्षा ली गयी । जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को स्कूल बेग, ट्रेकसुट, केप, बाटल, टिफिन ज्यामिती कम्पास बाक्स के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया गया ।

कलेक्टर द्वारा ओलंपियाड प्रभारी एपीसी राजेश एवं सहयोगी जयेश राठौर को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी विवके नागर, मुकेश राठौर, भारतसिंह चौहान एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]