*सुर्खियों में है भाजपा नेता एसके मुद्दीन की अफ़्तार पार्टी*   *गाय के दूध से कराया अफ़्तार*      *तालिब हुसैन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सुर्खियों में है भाजपा नेता एसके मुद्दीन की अफ़्तार पार्टी*   *गाय के दूध से कराया अफ़्तार*      *तालिब हुसैन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. रमज़ान माह में हर तरफ़ अफ़्तार दावतों की धूम है. लेकिन भाजपा नेता एसके मुद्दीन की अफ़्तार पार्टी सुर्खियों में है. इसकी वजह वीआईपी लोगों का जमावड़ा नहीं, और ना ही लज़ीज़ व्यंजन. बल्कि दावत की हर जगह चर्चा इस बात को लेकर है कि रोज़ेदारों को गाय के पौष्टिक दूध से अफ़्तार कराया गया. आर.एस.एस. की विंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मुद्दीन हमेशा ही लीक से हटकर काम करके सुर्खियां बटोरने में माहिर हैं. होटल समदड़िया में हुई उनकी इस दावत में हज़रत बाबा मेराज अहमद जमाली, डाॅ. जितेन्द्र जामदार, सुरेश देशपाण्डेय, अनूप शुक्ला, सुरेन्द्र राठौर, हाजी

मुईन खान, नसीम बेग, सलीम खान बून, टीटू जग्गी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. अफ्तार पार्टी को कामयाब बनाने में हारून जावेद सौदागर, मकसूद खान, आसिफ़ अली, एड. तबरेज़ व शाहरूख़ मुद्दीन ने अहम भूमिका रही. बाद अफ़्तार काज़ी हाफ़िज़ मुहम्मद मुईन ने मग़रिब की नमाज़ अदा करायी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]