वक्फ बोर्ड संसोधन बिल का पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने किया पूरा समर्थन
|
😊 Please Share This News 😊
|
सीहोर। संसद में केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए वक्फ संसोधन बिल का राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने खुला समर्थन किया। वक्फ संसोधन बिल को पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने पिछड़े गरीब पसमांदा समाज के मुस्लिमों के हित में बताया है।
हजरत दुल्हाबादशाह दरगाह के पास स्थित वक्फ संपत्ति मस्जिद के पास बुधवार को राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि वक्फ बोर्ड पर पूंजीपति बहुबली लोग कब्जा करके बैठे है जिस कारण गरीब मुसलमानों को वक्फ बोर्ड से कोई भी फायदा नहीं मिल रहा है। वर्तमान में वक्फ बोर्ड मुस्लिम की तरक्की खुशियाली और शिक्षा के लिए कुछ भी नहंी कर रहा है,जबकी बोर्ड के पास अरबों रूपये की संपत्तियां है किराया भी करोड़ रूपये में आता है लेकिन बड़े लोग हड़प लेते है।
प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मुस्लिमों की सभी जातियों के हक में वक्फ बोर्ड में संसोधन करने जा रहे है जिस से बहुबलियों का राज समाप्त होगा और कब्जा की गई वक्फ जमीने मुक्त होगी। वक्फ संसोधन के बाद जमीनों पर मदरसे स्कूल अस्पताल और गरीब मुस्लिमों के लिए मकान बनेंगे। मस्जिदों दरगाहों के सेवादारों मुलाजिमों को वेतन मिलेगा। गरीब बेटियों की शादी कराई जाएगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मुस्लिमों के हित में राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारी डॉक्टर इम्तियाज़ खान, अजहर बाबा, हामिद,शकूर, शाबाश शाह मोहम्मद, खलील मोहम्मद, खलील शाह, इरफान, अकरम, शाहिद, फिरोज, नसीम राजा, आमिर शादाब,असलम, अरशद, तोफिक, अनवर बाबा वक्फ बोर्ड संसोधन बिल का स्वागत करते हुए खुला समर्थन करते है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

