*”दों मामलो में संज्ञान”**मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल, शुक्रवार, 04 अप्रैल, 2025* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*”दों मामलो में संज्ञान”**मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग भोपाल, शुक्रवार, 04 अप्रैल, 2025*

😊 Please Share This News 😊

*कुएं में सफाई को उतरे लोगों की हुई मृत्‍यु।*

            खंडवा जिले के छैगांवमाखन के पास कोंडावद गांव में बीते गुरुवार को गणगौर विसर्जन के लिये कुएं की साफ करने उतरे आठ लोगों की जहरीली गैस में दम घुटने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव के चार लोगों ने कुएं की सफाई का काम शुरू किया, इसी दौरान कुएं में गाद के बीच लोग फंस गये। शाम तक बाहर नहीं निकलने पर उन्हें बचाने के लिये चार लोग और उतरे। इसके बाद सभी आठ लोगों की कुएं में जहरीली गैस में दम घुटने से मृत्‍यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से सभी शव को बाहर निकाला। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर खंडवा से मामले की जांच कराकर निम्न बिंदुओं पर जांच कराकर एक माह में प्रतिवेदन मांगा है-

 

1. साफ-सफाई कौन करा रहा था ?

2. क्‍या कोई सेफ्टी उपकरण उनके पास थे ?

 

*व्‍हील चेयर-स्‍ट्रेचर के पहिए टूटे हुए, एक साल से टल रहा सुधार कार्य, मरीज परेशान।*

            भोपाल शहर के हमीदिया अस्पताल में आने वाले मरीजों को टूटी हुई व्‍हील चेयर-स्‍ट्रेचर के सहारे अस्पताल गेट से डॉक्‍टर के कक्ष एवं जांच केंद्र तक जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में रोजाना कई मरीज इलाज के लिये आते है, लेकिन उन्‍हें अस्‍पताल में होने वाली असुविधाएं एवं अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। मरीजों के लिये न तो सही व्‍हील चेयर-स्‍ट्रेचर है और न ही अन्‍य सुविधाएं। अस्पताल में वार्ड बॉय की कमी के कारण कई बार मरीजों के परिजनों को ही उन्हें गोदी में बैठाकर या कंधे पर पकड़कर डॉक्‍टर के कक्ष तक ले जाना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, गांधी मेडीकल कॉलेज, भोपाल से मामले की जांच कराकर अस्पताल में व्‍हील चेयर कितनी है, कितनी चालू है व शेष सुधार कब तक हो जायेगी ? के संबंध में जांच कराकर एक माह मे प्रतिवेदन मांगा है, जिससे कि मरीजों को स्वास्थ्य की देखभाल में उपेक्षा न हो। सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]