महावीर जन्म कल्याणक पर जैन समाज द्वारा नगर में निकली भव्य रथ यात्रा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महावीर जन्म कल्याणक पर जैन समाज द्वारा नगर में निकली भव्य रथ यात्रा

😊 Please Share This News 😊

महावीर के जय करो गुंजायमान हुआ नगर

प्रभु भक्ति के रंग में रंगे समाजजन

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

  1. महिदपुर रोड क्षत्रिय कुंड अवतारी शासन नायक24वें तीर्थंकर अहिंसा के अवतार श्रवण भगवान महावीर स्वामी जी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव के स्वर्णिम पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा गुरुवार को सुबह 8:30 बजे परम पूज्य साध्वी श्री सुपार्श्वनिधि जी म,सा आदि साध्वी वृदं की पावनकारी निश्रा में श्री राजेंद्रसुरि ज्ञान मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली गई ।रथ यात्रा में वेदी जी की में विराजमान भगवान महावीर स्वामी जी , गुरुदेव राजेंद्र सूरी जी, पूर्ण सम्राट का चित्रपट,सुप्रसिद्ध सुमधुर बैंड, ढोल नगाड़े, सुमधुर संगीत, पुरुष सफेद, महिलाएं केसरिया साड़ी में अपनी पारंपरिक आकर्षक वेशभूषा में सभी समाजजन परमात्मा प्रभु महावीर की जय जयकार लगाते हुए त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, भगवान महावीर स्वामी का अमर संदेश जियो और जीने दो, के नारों के उद्घोष के साथनाचते गाते भक्ति में सराबौर होकर एक दूसरे को प्रभु जन्म की बधाई देते हुए चल रहे थे ।जगह-जगह समाज जनों द्वारा अक्षत श्रीफल से परमात्मा की मंगलकारी गहुली कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शोभा यात्रा का पोरवाल ,सिख, पूर्णिमा ग्रुप, अन्य समाज जनों द्वारा स्वागत कर परमात्मा से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया। रथ यात्रा में शुभ मधुर गीत, बजे कुंडलपुर में बधाई नगरी में वीर जन्मे, वीर भज ले रे भाया वीर भज ले, दीवाना तेरा आया महावीर तेरी नगरी में, वीर नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊ गली गली, आदि सुमधुर भजनों पर परिषद के युवाओं ने भक्ति में भाव विभोर होकर नृत्य , गरबा किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते हुए 2 घंटे पश्चात श्री राजेंद्रसुरि श्री ज्ञान मंदिर पहुंची वहां पर धर्म सभा , परमात्मा की मंगलकारी आरती चैत्यवंदन आदि धार्मिक क्रियाएं विधि विधान के साथ संपन्न की गई आरती का लाभ समाज के महानुभावों द्वारा लिया तत्पश्चात सकल जैन समाज द्वारा सा धार्मिक वात्सल्य का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया दोपहर 1:30 बजे महावीर स्वामी पंचकल्याणक पूजा का आयोजन महिला परिषद द्वारा किया गया। रात्रि में परमात्मा की कुमारपाल महाराज के द्वारा परमात्मा की मंगलकारी आरती जिसका लाभ कोमलचंद सचिन कुमार अंश अनंत भंडारी परिवार द्वारा लिया गया बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एक शाम प्रभु महावीर के नाम भक्ति संध्या का आयोजन जैन श्री संघ के महानुभाव द्वारा किया गया। आज केआयंबिल तप व प्रभावना के लाभार्थी अजय कुमार आशीष कुमार चौरडिया परिवार एवं आयंबिल तपस्वी की प्रभावना स्वर्गीय सुरेश चंद की स्मृति में मंजू बाला नियति पीनू मावा वाला कोचरपरिवार वापी द्वारा की गई। सा धार्मिक भक्ति का लाभ भेरूलाल संतोष कुमार बोथरा परिवार द्वारा लिया गया इस मंगलकारी अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ,सकल जैन श्री संघ,समाज के सभी वरिष्ठ महानुभाव नवयुवक महिला बहू तरुण बालिका परिषद ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754