*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बिलपांक थाने में हुआ ग्राम / नगर रक्षा समितियों के साथ बैठक का आयोजन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बिलपांक थाने में हुआ ग्राम / नगर रक्षा समितियों के साथ बैठक का आयोजन*

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम,पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन जिले के सभी अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नगर/ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई।

           सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत, पुलिस और समाज के बीच एक सहयोगात्मक संबंध स्थापित किया जाता है, जिसमें नगर / ग्राम रक्षा समिति पुलिस एवं समाज के बीच एक सेतु का कार्य करती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में मजबूत एवं सक्रिय नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के सहयोग से अपराध को रोकने, सामाजिक समस्याओं का समाधान करने और पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सम्मान को बढ़ाने के लिए काम करने के निर्देश दिए गए। 

           बैठक में नगर एवं रक्षा समिति सदस्यों के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझाव पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सभी नगर रक्षा समिति सदस्यों द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की शपथ ली गई।

         सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्रों में व्हाट्स ऐप कम्युनिटी ग्रुप्स बनाए गए। इन व्हाट्सएप ग्रुप्स में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, सहित नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को जोड़ा गया है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस प्रकार के कुल 60 व्हाट्सएप ग्रुप्स बनाए गए है जिनमें जिले के 5,000 से अधिक लोग ग्रुप में जुड़े है। इन ग्रुप के माध्यम से पुलिस सीधे जनता से जुड़ेगी। जनता किसी भी प्रकार की सूचना या सुझाव भी पुलिस को ग्रुप्स के माध्यम से दे पाएगी। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत धीरे धीरे ज्यादा से ज्यादा लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ा जाएगा। इससे लोगों की सामूहिक समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही पुलिस द्वारा भी समय समय पर एडवाइजरी इन्हीं ग्रुप्स के माध्यम से पहुंचाई जाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]