*49 हजार का चेक लेने भटक रही नवविवाहिताएं जब सरकार के पास पैसे नहीं थे तो क्यों करवाया सम्मेलन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*49 हजार का चेक लेने भटक रही नवविवाहिताएं जब सरकार के पास पैसे नहीं थे तो क्यों करवाया सम्मेलन*

😊 Please Share This News 😊

*विवाह के तीन बाद भी नहीं दिया चेक*

बैतूल से अकरम खान की रिपोर्ट

आमला। काजली में सम्पन्न मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह की नवविवाहिताएं 49 हजार का राशि का चेक लेने भटक रही है। काजली में प्रतीकात्मक रूप से जनप्रतिनिधियों के हाथों एक वधू को चेक वितरण किया था। शेष वधुओं को जनपद पंचायत के अधिकारी द्वारा सोमवार जनपद पंचायत आमला से चेक वितरण की जानकारी दी गई थी। इसलिए आज बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं जनपद कार्यालय पहुंची। कविता लांजेवार बेहडी, दिव्या अहाके नरेरा,घोड़ाडोंगरी ब्लॉक से आई अनिता काजले ,रोशनी ने बताया कि आज हमें चेक लेने बुलाया था। लेकिन जनपद से चेक नहीं दिया गया।

 

*नवविवाहिताओं में निराशा व्याप्त*

 

चेक नहीं मिलने से नवविवाहिताएं निराश है। नरेरा की सरिता यादव ने बताया कि जब चेक नहीं देना था तो हमें बुलाना नहीं था। माधुरी धुर्वे चीखलार ने बताया कि चेक देने की तारीख निश्चित करना चाहिए। रोशनी धुर्वे ने बताया के गुरुवार को चेक देगे,जनपद पंचायत द्वारा करीब 380 वधुओं को चेक वितरण होना है। इस मामले में आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त कर बताया कि जनपद सीईओ द्वारा विवाह स्थल पर सोमवार को चेक देने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज चेक वितरण नहीं होना निराशाजनक है।

*इनका कहना…*

जो नवविवाहिताएं जनपद ऑफिस पहुंची है उनको आज ही चेक वितरण किया जाएगा।

*संजीत श्रीवास्तव, सीईओ, जनपद पंचायत, आमला*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]