*मप्र कैबिनेट की नई तबादला नीति मंजूर, मंत्रियों को मिला अधिकार, तय हुआ प्रतिशत* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मप्र कैबिनेट की नई तबादला नीति मंजूर, मंत्रियों को मिला अधिकार, तय हुआ प्रतिशत*

😊 Please Share This News 😊

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 को मंजूरी दे दी गई है। नई नीति के तहत मंत्रियों को अपने विभागों में तबादलों का अधिकार दिया गया है। पदों की संख्या के आधार पर 5% से 20% तक तबादले की अधिकतम सीमा तय की गई है।

 

तबादले की समय सीमा 1 मई से 30 मई 2025 तक तय की गई है, जो ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए ऑनलाइन होंगे।

 

स्वैच्छिक तबादले भी इसी सीमा में आएंगे, हालांकि गंभीर बीमारी, कोर्ट आदेश या प्रशासनिक जरूरतों के मामलों में विशेष छूट दी जा सकती है।

 

नीति का उद्देश्य पारदर्शी, संतुलित और उत्तरदायी तबादला प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]