कलेक्टर एवं एसपी ने  जिले में आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने ली अधिकारियों की बैठक – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने  जिले में आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने ली अधिकारियों की बैठक

😊 Please Share This News 😊

✍️…धर्मेन्द्र यादव 

बड़वानी मप्र 

 

 

बड़वानी 11मई 2025/ राष्ट्रीय परिस्थितियों और वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर व पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा देश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली गई । 

 जिसमें निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए –

ऽ जिले में नागरिक सुरक्षा के आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन के लिये नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको का नामांकन किया जाये । आपात स्थिति के लिए नगरीय क्षेत्रों में वार्डो से 2 से 5 स्वयंसेवक एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 2 स्वयंसे का नामांकन किये जाने के निर्देश दिये है। इस दौरान बताया गया कि जिले की जनसंख्या के हिसाब से जिले में वालिंटियर्स का नामांकन किया जायेगा। सिविल डिफेंस वालिंटियर्स के लिए भूतपूर्व सैनिको, सीनियर्स एनसीसी के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) के सदस्य, निजि सुरक्षा एजेंसियो के लोगो को प्राथमिकता के तौर पर भर्ती करने के निर्देश दिये है। प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधियो के लिये भूतपूर्व पुलिस कर्मियो को प्राथमिकता दी जाये । 

ऽ बैठक में निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से कोई भी फेक न्यूज या गलत खबर प्रसारित न करें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन फेक न्यूज एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी । फेक न्यूज एवं अफवाहों का तत्काल खंडन कर वस्तुस्थिति से आम जन को अवगत कराया जाये।

ऽ संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण – बड़वानी जिले में स्थित सामरिक महत्व के संस्थानों, ऐतिहासिक भवनों, बड़े मंदिरों, बांधों, एवं राजमार्गों का निरीक्षण किया जाएगा। सभी स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

ऽ सीसी टीवी और एक्सेस कंट्रोल – संस्थानों में सीसी टीवी कैमरे और बाउंड्रीवॉल में रात्रि के समय रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, साथ ही एक्सेस कंट्रोल सिस्टम की जांच की जाएगी। 

ऽ सुरक्षा कर्मियों की संख्या – सुरक्षा कर्मियों की संख्या का मूल्यांकन किया जाएगा और जहां आवश्यक हो, वहां सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। 

ऽ संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी – आर्डिनेंस फैक्ट्री और बांधों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ऽ मुख्य सड़क मार्गों पर निगरानी – सामरिक महत्व के संसाधनों के आवागमन वाले सड़क मार्गों पर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

ऽ विस्फोटक पदार्थों पर निगरानी – विस्फोटक पदार्थों का उपयोग करने और बेचने वालों पर निगरानी रखी जाएगी और उन पर आकस्मिक जाँच की जाएगी। 

ऽ आंतरिक सुरक्षा योजना का अद्यतन – जिले में आंतरिक सुरक्षा योजना का अवलोकन किया जाएगा और आवश्यक जानकारी को अद्यतित किया जाएगा। 

ऽ सुरक्षा और निगरानी प्रणाली में सुधार – सीसी टीवी कैमरे, डीव्हीआर और सुरक्षात्मक उपायों के बारे में संबंधित संस्थानों से समन्वय किया जाएगा। 

ऽ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी – आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास चेकिंग – संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व चेकिंग को बढ़ाया जाएगा। 

ऽ सुरक्षा व्यवस्था का सतत निगरानी – सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाएगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सुरक्षा उपाय सही तरीके से लागू हों।

 इस प्रकार बड़वानी जिले में सुरक्षा उपायों को सशक्त बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग समर्पित रूप से काम कर रहे हैं। आम नागरिकों से सहयोग की अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

 बैठक में कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अपर कलेक्टर श्री के.के. मालवीय, संयुक्त कलेक्टर श्री सोहन कनाश, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754