विज्ञान संकाय में जिला स्तर पर चहक प्रथम* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। विगत दिनों जारी सीबीएससी के परीक्षा परिणाम में आरडी स्कूल में अध्ययनरत ढोडवाड़ा निवासी शिक्षक पुष्प कुमार धोटे की सुपुत्री व कक्षा 12वीं की छात्रा चहक धोटे ने जिला स्तीय विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही चहक के भाई आदित्य धोटे का कक्षा 10वीं 94.34 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव का नाम रोशन किया गया। इनकी उपलब्धि पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। विशेष योग्यता मिलने पर आम अध्यापक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मदनलाल डढोरे व संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बेले के नेतृत्व में सराहनीय परीक्षा परिणा को लेकर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ढोंडवाढा स्कूल की प्राचार्य मीना डंडारे, प्रीति बाला माकोड़े, अशोक कुमार इवने, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र मेहरा, कलावती हारोड़े, मदनलाल डढोरे, मयंक पंवार, आशा अरोरा, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, पूनम काले, अजीत बारंगे, जयदेव डोंगरे, होरीलाल उइके, ललिता सुहाने, संदीप पांडे, सुभाष सातनकर, विनीता ठाकुर, नितिन पंवार, ऋतु बाला नागोरे, विशाखा पवार सहित ग्रामीणों ने बधाई दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

