रतलाम पुलिस एवं पुलिस परिवार के लिये आयोजित किया तीन दिवसीय ध्‍यान एवं योग शिविर का आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस एवं पुलिस परिवार के लिये आयोजित किया तीन दिवसीय ध्‍यान एवं योग शिविर का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

 

रतलाम अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा पुलिसकर्मियों को ध्यान के लाभों से अवगत कराकर कराया ध्‍यान योग

पुलिस फोर्स की अनिश्चित जीवन शैली व कार्य की अधिकता से पुलिसर्मियों में उपज रहे तनाव को ध्यान के माध्यम से मानसिक तनाव/अवसाद प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, कार्य के प्रति समर्पण, सामाजिक प्रतिबद्धता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य एवं सकारात्मक ऊर्जा जैसे गुणों के विकास को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में ” हार्टफुलनेस ध्‍यान केंद्र का प्रशिक्षण एवं अभ्‍यास ” कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशि‍त किया गया है । निर्देशानुसार रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में दिनांक 17 मई से 19 मई तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय ” हार्टफुलनेस ध्‍यान केंद्र का प्रशिक्षण एवं अभ्‍यास ” कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।

                 जिसमें हार्टफुलनेस संस्था से ध्‍यान योग विशेषक्ष श्री के वी सोनी, श्री निलेश शुक्ला, श्री तरुण त्रिपाठी, सुश्री शीतल शुक्ला, श्री जितेंद्र अग्रवाल, सुश्री कविता चौबे,द्वारा ध्‍यान शिविर में शामिल रहे पुलिसकर्मियों को ध्‍यान योग के महत्‍व व लाभों से अवगत कराया गया और तनाव मुक्ति एवं ध्‍यान का व्‍यवहारिक प्रशिक्षण देकर ध्‍यान योगाभ्‍यास कराया गया। 

        पहले दिन ध्यान के महत्व को बताते हुए शिथिलीकरण की प्रक्रिया कराई गई और ध्यान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। दूसरे दिन मानसिक सफाई का महत्व बताया गया तथा मानसिक सफाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और इसके बाद ध्यान का अनुभव किया। सभी को अच्छा लगा, हल्कापन व शांति का अनुभव हुआ। सभी पुलिस कर्मियों द्वारा निरंतर ध्यान करने की इच्छा जाहिर की गई। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सहित 40 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]