जो जल को बचाएगा वहीं समझदार कहलायेगा* *जागरूकता रैली से दिया संदेश
|
😊 Please Share This News 😊
|
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। पानी के बिना मनुष्य जाति की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। कहा भी जा रहा है कि अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर होगा। मनुष्य तथा मनुष्यता को बचाने के लिए भारत के जल शक्ति मंत्रालय तथा ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से संचालित जल जन अभियान तथा स्वच्छ भारत अभियान देश के नवनिर्माण में एक सकारात्मक पहल है। लोगों में जल एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति सामूहिक चेतना का निर्माण करके ही जल संरक्षण एवं स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जन चेतना के इस कार्य में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पानी बचाने एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसमें संस्थान में चल रहे समर कैंप में आए हुए छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया । हाथ में तख्तियां लेकर एवं नारे लगाकर जल को बचाने एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। दादा धूनी वाले द्वार से निकली यह रैली खंजनपुर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर पहुंची। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी,ब्रह्माकुमारी सोनम बहन, बीके अरुणा,बीके हेमलता,बीके नंदकिशोर, कमलेश देवकते, नेहा डहरिया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

