रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र के अंतर्गत दो कार का एक्सिडेंट हो जाने से घायल हुए 07 व्यक्तियों को डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही एवं एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र के अंतर्गत दो कार का एक्सिडेंट हो जाने से घायल हुए 07 व्यक्तियों को डायल-112/100 जवानों ने एफआरव्ही एवं एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम के थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा के अंतर्गत अरनिया गुर्जर गाँव के पास दो कार का एक्सिडेंट हो गया है 07 व्यक्ति घायल हो गये है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 20-05-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल इंडस्ट्रियल एरिया जावरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो कार का एक्सिडेंट हो जाने से सुनील पिता बुरे सिंह, मुकेश पिता तुलाराम, श्री राम पिता गुलाब, नेपाल पिता सीताराम, सरदार पिता राम सिंह, नीरज पिता भीलाया, मुकेश पिता गल सिंह सामान्य रूप से घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों ने घायलों को चिकित्सा वाहन से अस्पताल पहुँचाया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]