*मुंबई सेंट्रल और कटिहार के बीच साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मुंबई सेंट्रल और कटिहार के बीच साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित*

😊 Please Share This News 😊

रतलाम, 22 मई । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09189/09190 मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को समान संरचना, समय, ठहराव और मार्ग पर विस्‍तारित किया गया है।

 

 

ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल को 27 सितंबर, 2025 तक तथा ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 सितंबर, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

 

ट्रेन संख्या 09189 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग 23.05.2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]