उत्कृष्ट विद्यालय में रतलाम के होनहारों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उत्कृष्ट विद्यालय में रतलाम के होनहारों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया 

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 22 मई 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में रतलाम जिले ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। जिले के उत्कृष्ट विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री बाथम द्वारा सम्मानित किया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुमारी भूमिका पावानेन्द्र रावत ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं गणित संकाय में अक्षत राजेश कुमार भावसार ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में शुभम प्रमोद चौहान ने 90.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री आर.सी. पांचाल, श्री शरद शर्मा, श्रीमती माया मौर्या, श्री ललित मेहता तथा श्री सैयद ताहिर अली उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री बाथम ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें राज्य और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]