उज्जैन के खाराकुआं थाना परिसर में 38 जब्तशुदा वाहनों की नीलामी  कामयाब, बड़ी तादाद में लोगों ने दीया साथ* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन के खाराकुआं थाना परिसर में 38 जब्तशुदा वाहनों की नीलामी  कामयाब, बड़ी तादाद में लोगों ने दीया साथ*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। खाराकुआं थाना परिसर में सोमवार को जब्तशुदा वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नीलामी में कुल 38 वाहन शामिल थे, जिन्हें देखने और खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाकर इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

लंबे समय से थाना परिसर में खड़े इन वाहनों की नीलामी से न केवल परिसर में जगह खाली हुई, बल्कि शासन को राजस्व की प्राप्ति भी हुई।

 

इस नीलामी प्रक्रिया की निगरानी एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग एवं सीएसपी राहुल देशमुख व थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय, उनि लिबान कुजूर, प्रआर आशुतोष शर्मा, आर वीरेंद्र शर्मा, आर वासुदेव रावत, आर आशीष चौधरी, सैनिक राहुल परिहार व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में की गई। अधिकारियों ने पूरी कार्यवाही को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

 

नीलामी में दोपहिया वाहनों के साथ-साथ कुछ अन्य श्रेणियों के जब्त वाहन भी शामिल थे। प्रतिभागियों ने उचित दामों पर वाहन प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।

 

प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसी नीलामी प्रक्रियाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, जिससे जब्तशुदा वाहनों का समय पर निपटारा किया जा सके और थानों में अनावश्यक स्थान घेरने वाले वाहनों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]