*शोएब मेमन हज के लिए रवाना, आमला में हुआ पुरजोश इस्तकबाल* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*शोएब मेमन हज के लिए रवाना, आमला में हुआ पुरजोश इस्तकबाल*

😊 Please Share This News 😊

*अहबाब और शहरीयों ने फूल मालाओं से दी रुख़्सत, दुआओं का माहौल*

 

*आमला* -आमला के सरफ़राज़ और तिजारती हल्क़ों की नामवर शख़्सियत भूतपूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष मरहूम अयूब सेठ के पोते और मौजूदा व्यापारी संघ व जामा मस्जिद के खजांची हाजी अब्दुल अज़ीज़ के साहबज़ादे जनाब शोएब मेमन आज दोपहर हज के मुकद्दस सफ़र पर रवाना हुए।

 

उनकी रवानगी से पहले आमला के लोगों ने पुरजोश इस्तकबाल करते हुए उन्हें फूल मालाओं से नवाज़ा और उनके रुख़्सत होने के मौके पर मुबारकबाद पेश की। माहौल रूहानी जज़्बात से भरपूर रहा और हर लब से दुआओं का सिलसिला जारी रहा।

 

अहबाब और अज़ीज़ो-अक़राबा ने शोएब मेमन से दरख़्वास्त की कि वह हरम शरीफ़ में अल्लाह तआला से मुल्क, उम्मत और आमला की खुशहाली, अमन और बरकत के लिए ख़ास दुआ फ़रमाएं।

 

इस मौके पर जो शख़्सियात मौजूद थीं और जिन्होंने शोएब मेमन को दुआओं और नेकी की राह पर रवाना किया, उनके नाम इस तरह हैं:

हाफिज एहसान रज़ा, हाजी अब्दुल अज़ीज़, हाजी मोहम्मद यूनुस, हाजी सकील पटेल, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद आसिफ, जामा मस्जिद सदर जाहिद खान पटेल, बबलू पटेल, मोहम्मद जावेद, जाहिद खान, शाहिद खान, मुस्तुफ, हुसैन, जावेद खान (लाला), गोल्डी खान, तोफिक खान, रेहान लंघा, समर, शकील लंघा, नवीन गुगनानी, शेख आबिद, आबिद, अब्दुल वाहिद, और आमला के दीगर शहरियों ने शोएब मेमन को तहे-दिल से दुआओं के साथ रवाना किया।

 

तमाम लोगों ने उम्मीद ज़ाहिर की कि अल्लाह तआला शोएब मेमन का सफ़र आसान करे, उन्हें मक़बूल हाजी बनाए और उनकी तमाम दुआएं क़ुबूल फ़रमाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]