*जिम में गोपनीयता और महिला सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस का विशेष अभियान शुरू*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जनता से सजग रहने की अपील*
उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में उज्जैन जिले में जिम संचालन से जुड़े स्थानों पर विशेष निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत:
जिले के सभी जिम्स का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection)
CCTV कैमरों की स्थिति, दिशा और रिकॉर्डिंग सिस्टम की बारीकी से जांच
महिला चेंजिंग रूम और वॉशरूम की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण
महिला चेंजिंग रूम का निरीक्षण विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया, ताकि महिलाओं की गरिमा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके।
बिना लाइसेंस या संदिग्ध स्टाफ की जांच और पहचान सत्यापन
महिला सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव प्राप्त करना
ग़लत इरादे से किसी की वीडियो रिकॉर्डिंग करना आईटी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

