रात्रि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास 1.5 किलो चांदी की सिल्ली बरामद
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को रात्रि चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निदशन मे एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में शहर में भ्रमण हेतु अतिरिक्त नाइट पेट्रोलिंग पार्टी एवं चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है।
इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में थाना स्टेशन रो़ड पुलिस ने रात्री चैकिंग के दौरान् पोलोग्राउण्ड के पास से एक व्यक्ति से 1.5 किग्रा चांदी की सिल्ली जप्त की, रात्री चैकिंग के दौरान् सूचना मिली कि एक व्यक्ति पोलोग्राउण्ड के पास में कपडे का थैला लिए है जिसमें चांदी की सिल्ली है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम प्रकाश पिता किशोर जाट निवासी करमदी रोड़ रतलाम बताया जिसके कब्जे के थैले में 1.5 किग्रा चांदी की सिल्ली मिली, जिसके संबंध में संदिग्ध के द्वारा कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नही किया गया और ना ही सिल्ली अपने कब्जे में होने के संबंध में कोई वैध कारण सिद्ध किया गया । जो पुलिस टीम के द्वारा प्रकाश जाट के कब्जे से 1.5 कि.ग्रा. चांदी की सिल्ली कीमती करीबन 1.5 लाख रुपये की जप्त की गई, जिसके संबंध में जांच की जा रही है ।
*जप्त मशरूका – 1.5 किलोग्राम चांदी की सिल्ली
*सराहनीय भूमिका–* निरी. स्वराज डाबी, उनि कन्हैया अवास्या, प्र. आर. मनीष यादव, अनिल सोलंकी, आर. धीरज सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

