थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

😊 Please Share This News 😊

4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 40 हजार रुपए जप्त

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना स्टेशन रोड रतलाम के थाना प्रभारी निरी. स्वराज डाबी के नतृत्व में टीम गठित द्वारा प्रताप नगर बाईपास भक्तन की बावड़ी रोड पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को मोटरबाइक हीरो HF DELUXE MP43DP7952 से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा जिनके कब्जे से 04 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹40,000 रुपए और अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहन मोटरसाइकिल को जप्त किया गया और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

*गिरफतार आरोपी–*

*01.* इम्तियाज़ पिता नाहर खान जाति पठान उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम 16, माधव गंज मोहल्ला नीमच सिटी 

*02.* आरोपी रविन्द्र पिता मूलचंद पड़ियार उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 पुरानी टंकी के पास नामली जिला रतलाम

 

*जप्त मशरूका -* 04 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹40,000, मोटरबाइक हीरो HF DELUX MP43DP7952

 

*सराहनीय भूमिका–* निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि कन्हैया अवस्या, प्र आर हेमंत परमार, आर धीरज सिंह, आर अनिल सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]