माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने 35 करोड़ से निर्मित महर्षि सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने 35 करोड़ से निर्मित महर्षि सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 6 जून 2025

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आलोट, रतलाम में 35 करोड़ 11 लाख से निर्मित महर्षि सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक के राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चन्द्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना कुंवर कालुसिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता विमल कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी श्री मनोज सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सर्व सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है। जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचानें जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है।

 

सांदीपनि विद्यालय आलोट में आसपास के 1600 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। जिनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इन विद्यालयों में पूर्ण विकसित स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल प्रयोगशाला, आईसीटी. प्रयोगशाला, केफेटेरिया, मल्टी परपस कोर्टस, एनसीसी, स्काउट कक्ष, डांस कक्ष, म्यूजिक कक्ष, स्मार्ट अध्यापन कक्ष, सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय, इन्डोर जिम्नासियम, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए विशेष प्रकार के कक्ष, फर्नीचर व समस्त प्रकार की खेलकुद की सामग्री आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, केरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]