बैतूल बारिश से पूर्व हो सडक़ों की मरम्मत की जाए* *जर्जर सडक़ों के मुद्दे पर एनएचआरएसीएसीबी ने सौंपा ज्ञापन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल बारिश से पूर्व हो सडक़ों की मरम्मत की जाए* *जर्जर सडक़ों के मुद्दे पर एनएचआरएसीएसीबी ने सौंपा ज्ञापन*

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

बैतूल। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी) की महिला इकाई ने जिले में सडक़ों की बदहाल स्थिति को लेकर जनहित में ब्युरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता की मंशानुसार और राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मीना खंडेलवाल ने बताया कि आमला रोड, आठनेर मार्ग, जौलखेड़ा से चिचोली की ओर जाने वाले मार्ग सहित कई ग्रामीण संपर्क सडक़ों की अत्यंत दयनीय स्थिति में है बारिश के मौसम में इन सडक़ों की हालत और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है तथा स्कूली बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच प्रभावित हो रही है। ब्यूरो की सक्रिय सदस्य ममता दहाके ने कहा कि हमारी मांग है कि जर्जर मार्गों का तत्काल सर्वे व मरम्मत, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्राथमिकता पर तत्काल सुधार और जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जाए। उल्लेखनीय है कि एनएचआरएसीएसीबी समाज के उपेक्षित वर्गों की आवाज़ उठाता रहा है जिनकी जायज मांगे अक्सर अनसुनी रह जाती है। इस मौके पर ब्यूरो के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]