मकसूद अली के जन्मदिन पर उम्मीद पब्लिक स्कूल द्वारा निशुल्क कानूनी सलाह शिविर का शुभारंभ*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*(फरहान गौरी)
उज्जैन। जानसापूरा स्तिथ उम्मीद पब्लिक स्कूल में रविवार दोपहर को निशुल्क कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उज्जैन अभिभाषक संघ के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र मेहता ,सचिव डॉ प्रकाश चौबे,,एडवोकेट सुधाशन,मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए ।बकार्यक्रम का शुभारंभ सैय्यद मकसूद अली एवं सभी अतिथिगणों को माला पहना कर सम्मान किया गया।
सैय्यद मकसूद अली ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि
मुल्क और कौम की तरक्की तालीम पर टिकी हुई है। बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूर दिलाएं , मुसलमान दीनी और दुनियावी तालीम साथ लेकर चलें,मकसूद अली के जन्मदिन के अवसर पर यतीम बच्चो को छात्रवृत्ति एव प्रतिभा शाली छात्र,छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि समीरु टेंट सप्लायर के मालिक समीरुल हक़ ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कानून की जानकारी देना है। अंत मे स्कूल में मेरिट वाले बच्चों को अवार्ड दिए गए कार्यक्रम में अन्य अतिथियो फरहान गौरी,सैय्यद मोहसिन एवं
स्कूल संचालक मजीद मुल्तानी मुश्ताक मुल्तानी नावेद मुल्तानी इमरान एडवोकेट आदि लोक उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

