फुटकर सब्जी संघ द्वारा आज जनसुनवाई में आमला सारणी रोड के लिए ज्ञापन दिया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
“आज दिनांक 17/ 6 /2025 आमला सारणी मार्ग के लिए जनसुनवाई में एसडीएम के द्वारा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल, सांसद डी डी ऊईके जी ,विधायक योगेश पंडाग्रे जी के नाम फूटकर सब्जी व्यापारी संघ आमला द्वारा ज्ञापन सोपा गया
आमला से सारणी जाने के लिए एक मात्र मार्ग अभी ग्राम बोरी होकर जाता है जो कि करीब 35 किलोमीटर दूर होता है इसमें बहुत अधिक जानलेवा घाट उतार चढ़ाव में बहुत अधिक गोलाई के कारण यह मार्ग पर ना बस संचालक होती है ना ट्रांसपोर्ट होता है, सिर्फ यहां पर मोटरसाइकिल या कार जा सकती है जिसका एक व्यक्ति खर्च करीब ₹200 आता है और अगर परिवार के सदस्य पूरे जाए तो कम से कम 1000 रुपए होता है । इस मार्ग पर बहुत अधिक दुर्घटनाएं भी होती रहती है और ना एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड दुर्घटना पे कम समय में आसानी से पहुंचते है। अवरिया से होकर सारणी रोड बनता है तो इस की दूरी लगभग 20 किलोमीटर होगी जिसमें घाट क्षेत्र भी नहीं आता इस रोड पर बस आसानी से चल सकेगी और अति गरीब और मजदूर डेली अप डाउन करने में भी राहत मिलेगी। आज ज्ञापन देने में फुटकर सब्जी व्यापारी संघ अध्यक्ष बृजेश राठौर, सचिन संदीप सातपुते, कोषाध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर, सह सचिव सुनील राठौर ,उपाध्यक्ष राजेश मानकर, और भी लोग उपस्थित थे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

