विश्व संगीत एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर गुलाब चक्कर पर योग एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित हुए – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

विश्व संगीत एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर गुलाब चक्कर पर योग एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित हुए

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 22 जून 2025 पुरातत्व पर्यटन एवं परिवार परिषद रतलाम द्वारा गुलाब चक्कर में प्रतिदिन आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शनिवार को विश्व योग एवं संगीत दिवस पर योगमय संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। गिरीश सिंगिंग क्लब द्वारा भारतीय संगीत का सफरनामा कार्यक्रम के अंतर्गत पुराने मधुर गीत प्रस्तुत किए गए।

 

यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी, अब क्या मिसाल दु में तुम्हारे सबाब की, रजनीगंधा फूल तुम्हारे महके यूंही जीवन में, कितना प्यारा वादा है इन मतवाली आंखों का, मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा आदि पुराने गीतों से सिंगिंग क्लब के श्री गिरीश शर्मा, श्री मल्हार बक्शी, श्री श्यामाकांत मोरकर, श्री ओपी शर्मा, श्री आनंद त्रिलोकचंदनी, श्री सुदर्शन सिंह, श्री मुकेश आचार्य, श्री संगीत आचार्य, श्री प्रभाकांत उपाध्याय, ज्योति चौधरी, अवनी उपाध्याय एवं श्री अशोक दुबे आदि कलाकारों ने श्रोताओं को गीतों से सराबोर कर दिया। 

 

साथ ही विश्व योग दिवस के अवसर पर संगीत के साथ योग का प्रदर्शन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा, श्री जितेंद्र सिंह राणावत के मार्गदर्शन में बच्चो ने स्वर लहरों पर योग प्रदर्शन कर दर्शकों को मोहित कर दिया।

 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम, श्री अरुण पाठक, श्री रमेश सोनी, डॉ. एपी सिंह, श्री आनंद, श्री मंजीत देवड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में कलेक्टर श्री बाथम द्वारा सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]