*कथा वाचक के साथ हुई अमानवीय घटना पर आक्रोशित यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*कथा वाचक के साथ हुई अमानवीय घटना पर आक्रोशित यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन*

😊 Please Share This News 😊

*बैतूल में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

बैतूल। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के दादरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा वाचक मुकुटमणि यादव और उनके साथियों के साथ हुई अमानवीय व जातिगत घटना को लेकर बैतूल जिले में यादव समाज ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान समाजजनों ने जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

यह प्रदर्शन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (मध्यप्रदेश) के बैनर तले किया गया, जिसमें समस्त यादव समाज ने भाग लिया। ज्ञापन में बताया गया कि 22 जून को दादरपुर गांव में कथा वाचक मुकुटमणि यादव और उनके साथियों के साथ सरेआम मारपीट, जबरन बाल काटना, मुंडन कराना और नाक रगड़वाने जैसी शर्मनाक हरकतें की गईं। इस पूरे कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे समाज में भारी रोष है।

 

जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे यादव समाज के स्वाभिमान पर हमला है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आगे कोई भी इस तरह की जातिगत हिंसा करने की हिम्मत न कर सके।

 

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यह घटना जातीय विद्वेष और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है, इसलिए इस पर सामूहिक सामाजिक अपराध की धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।

 

इस मौके पर बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए इस जातिगत हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से शीघ्र न्याय की मांग की। समाज ने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]