देश के महान सपूत विजेता शहीद हवलदार अब्दुल हमीद की 92 वी जयंती पर पौधा रोपण किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने विस्तृत जानकारी देते बताया पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की जंग में पाकिस्तान को हराने मै महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अपनी माउंटेन जीप से पाकिस्तान के 7 पैटर्न टैंक नष्ट करने वाले, मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान योद्धा हवलदार अब्दुल हमीद की जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अमर शहीद की स्मृति में पौधारोपण किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की आपकी वीरता के लिए देश का सर्वोच्च सेना पुरस्कार परमवीर चक्र प्रदान किया गया किया l इस अवसर पर मध्य प्रदेश कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन अध्यक्ष पंकज जयसवाल समाजसेवी इकबाल उस्मानी आदि उपस्थित थे l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

