प्रसूताओं को अस्पताल से डिस्चार्ज के साथ ही मिलेगा शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र, शासन की नवाचार पहल और विभाग की सक्रियता से कार्यालयों के चक्कर से मिलेंगी मुक्ति – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रसूताओं को अस्पताल से डिस्चार्ज के साथ ही मिलेगा शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र, शासन की नवाचार पहल और विभाग की सक्रियता से कार्यालयों के चक्कर से मिलेंगी मुक्ति

😊 Please Share This News 😊

*कहुपानी की हितग्राही प्रसूता ज्योति की पुत्री,कचनार की हितग्राही प्रसूता सीमा की पुत्री,मोतीपुर की हितग्राही प्रसूता सुखमनी के पुत्र को डॉ संदीप धुर्वे द्वारा जन्म पत्र प्रदाय कर किया गया शुभारम्भ*

 

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

 

चिचोली। शासन के निर्देशानुसार प्रसव के बाद छुट्टी के समय ही नवजात शिशु को जन्म प्रमाण पत्र दिया जाने के निर्देश है आज मंगलवार को चिकित्सालय चिचोली में शासन के निर्देश परिपालन अंतर्गत प्रभारी बीएमओ डॉ संदीप धुर्वे द्वारा प्रसूताओ को डिस्चार्ज से पहले उसके नवजात शिशुओ के जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। ब्लॉक मैनेजमेंट टीम से बीईई अनिल कटारे, बीपीएम एकनाथ ठाकुर, बीसीएम विनीत आर्य, जन्म प्रमाण पत्र प्रभारी नीलेश सूर्यवंशी सहयोगी राजकुमार यादव,एमटीएस पंकज डोंगरे और एवं चिकित्सालय चिचोली आईपीडी नर्सिंग अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ संदीप धुर्वे द्वारा ग्राम कहुपानी की हितग्राही प्रसूता ज्योति को उनकी नवजात पुत्री,ग्राम कचनार की हितग्राही प्रसूता सीमा को उनकी नवजात पुत्री,ग्राम मोतीपुर की हितग्राही प्रसूता सुखमनी को उनके नवजात पुत्र का जन्मप्रमाण पत्र सौप कर शासन की योजना से लाभान्वित किया गया।

लाभान्वित हितग्राहियों ने बीएमओ एवम स्टॉफ के सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त कर शासन का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]