पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा गत रात्रि में 22 आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर
|
😊 Please Share This News 😊
|
मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पटनवाला, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान एवं शहर के चारों थाना प्रभारियों की टीम बनाकर शहर के ऐसे सक्रिय आदतन अपराधियों की धड़पकड़ का अभियान चलाया जो पूर्व में गंभीर अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहे है तथा वर्तमान में भी किसी गंभीर घटना कारीत कर सकते है।
गत रात्रि में इसे 22 आदतन बदमाशों को अभिरक्षा में लिया जो संज्ञेय अपराध करने की और अग्रसर थे। जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कारवाई कराई जा रही है। सभी आदतन अपराधियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

