थाना माणकचौक रतलाम पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही रिपोर्ट मनोहर मालवीय  👉अवैध मादक पदार्थ 440 ग्राम MDMA कीमती 44 लाख 42 हजार रुपए जप्त – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना माणकचौक रतलाम पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही रिपोर्ट मनोहर मालवीय  👉अवैध मादक पदार्थ 440 ग्राम MDMA कीमती 44 लाख 42 हजार रुपए जप्त

😊 Please Share This News 😊

   श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम श्री अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी उनि अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । 

             उनि अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनमे से एक की दाढ़ी बढ़ी हुई एवं क्रीम रंग की शर्ट व काले रंग का पैंट पहना हुआ है एवं दूसरे व्यक्ति जिसकी दाढ़ी कम व बाल काले होकर महरून रंग की टी शर्ट व काले रंग का पैंट पहनी हुई है, जो दोनों व्यक्ति अमूमन करमदी गाँव के पास आते है, और MD ड्रग्स की सप्लाई करते है और आज भी करमदी नमकीन क्लस्टर के पास क्षेत्र में MD ड्रग्स की बिक्री करने आने वाले है, जो अपने पास अवैध MD ड्रग्स छुपाकर रखते है । यदि तत्काल घेराबंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है। अन्यथा देरी होने पर वह दोनों व्यक्ति निकल जाएंगे। सुचना तस्दीक हेतु थाने से हमराही फोर्स के मुखबीर बताये स्थान पहुँचकर आरोपीगणो भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट गुजरात एवं अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से 440 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स किमती 4,42,0000 रुपये की तथा नगदी 3000 रुपये व दो मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना हाजा पर अप.क्र. 407/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है ।

                   पुर्व मे भी दिनाँक 06.07.25 को थाना माणकचौक थाना प्रभारी उनि अनुराग यादव के नेतृत्व मे उनि. प्रवीण वास्कले सउनि शिवनाथसिह राठौर, आर विशाल सैन, आर मनोहरसिह, आर राजेन्द्र चोहान, आर प्रवीणसिह के द्वारा तीन आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणो से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 3 ग्राम, अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 11 ग्राम मय ब्रेजा कार कुल किमती 18,05500 रुपये करीबन जप्त किया गया तथा आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्र.405/25 धारा 8/21,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है । 

 

*जप्त मश्रुका-* 

1. अवैध मादक पदार्थ 440 ग्राम MD ड्रग्स कुल कीमती 4420000 रूपये 

2. दो oppo कम्पनी के मोबाईल कीमती 40000 रुपये 3.नगदी 3000 रुपये ।

 

*गिरफ्तार आऱोपी-* 

*1.* भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी मोरवी (गुजरात) 

*2.* अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर (महाराष्ट्र)

 

*सरहानीय भूमिकाः-* उनि अनुराग यादव थाना प्रभारी माणकचौक रतलाम ,सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, प्र0आर0 247 अमित त्यागी, प्र0आर0 665 सुधीर सिंह, प्रआर 416 दिलीप रावत, आर0 88 नितिन डमोर,आर. 19 अविनाश ,आर मनोहरसिह थाना माणकचौक रतलाम का सराहनीय योगदान रहा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]