चिचोली बैतूल । राज्य की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी को बंद करके क्षेत्रीय विश्वविद्यालय को मेडिकल पाठ्यक्रम सौंपना सरकार का तुगलकी आदेश । अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
- मध्यप्रदेश की एकमात्र मेडिकल युनिवर्सिटी को अब मध्यप्रदेश सरकार बंद करने जा रही जिससे विभिन्न जिलों में इसके विरोध के स्वर उठने लग गये हैं, जिसकी गुंज अब बैतूल में भी सुनाई देने लगी है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अमन खान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश सरकार को आडे हाथों लेकर कहा की रीजनल युनिवर्सिटी को मेडिकल कोर्सेज सौपना एक बेहद बुध्दिहीन फैसला है, क्योंकि रीजनल युनिवर्सिटी पहले से ही कई संकाय संचालित कर रही है और ऐसे में उन्हें मेडिकल कोर्सेज सौपने से इसकी पारदर्शिता खत्म हो जाएगी तथा इस में भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ जाएगी।
मेडिकल युनिवर्सिटी जबलपुर की कमियों को सुधार कर इसे यथावत ही रहना दिया जाए, जिससे छात्रों को, व इस युनिवर्सिटी से संबंध रखने वाले चिकित्सकों को कही भटकना न पडे।
प्रदेश के मुखिया डा मोहन यादव जी व मध्यप्रदेश के सत्ता धारी भाजपा संगठन की कई ऐसे विधायक भी है जो चिकित्सक भी उन्हें भी खुद यह पता है कि प्रदेश में मेडिकल युनिवर्सिटी कितनी जरूरी है।
सरकार लगातार अपनी नाकामी व भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए ऐसे फरमान ला रही है, इसका असर सिर्फ और सिर्फ मेडिकल युनिवर्सिटी में पढने वाले लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य पर पडेगा।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन मध्यप्रदेश सरकार से यह निवेदन करती है कि अपने इस फरमान को रद्द करे, अन्यथा एन एस यू आई प्रदेश की राजधानी में समस्त मेडिकल छात्रों के साथ उग्र आंदोलन करेगा व इस फैसले को रद्द करा कर रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

