रास्ता भटके नाबालिग बच्चे को ढूंढ पुलिस ने परिजनों को सौंपा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रास्ता भटके नाबालिग बच्चे को ढूंढ पुलिस ने परिजनों को सौंपा

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

घर से निकलकर रास्ता भटकते हुए एक नाबालिग लड़का ढोढर टोल प्लाजा के समीप जा पहुंचा। जिसे सूचना मिलने पर डायल 100 के जवानों ने खोजकर उसके परिजनों तक पहुंचाया। घटना बीती देर रात की बताई जाती है। जिले के रिंगनोद थानांतर्गत नजदीकी गांव धतरावदा निवासी गोवर्धन मईड़ा का 7 साल का पुत्र विशाल नंगे पांव घर से निकलकर महू-नीमच फोरलेन पर माननखेड़ा के निकट टोल प्लाजा से होते हुए नायरा पेट्रोल पंप के पास चला गया। घर की राह भूल जाने के कारण वह रोने लगा। इस बीच भरत मालवीय दलौदा से अपने गांव की ओर लौट रहा था। उसने उक्त बच्चे को रोता हुआ देखा तो वह उसके पास गया और उसका नाम, पता पूछा लेकिन बच्चा कुछ बोल नहीं पाया। इसके बाद भरत ने डायल 100 पर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल सौ के जवान शोभाराम, सन्दीप भाटी, सैनिक छत्रपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को उसके घर पहुँचाने का भरोसा दिलाते हुए उसे चुप कराया। इसके बाद पुलिस ने उसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। उधर, बच्चा गुम होने से परेशान परिवार वालों ने मोबाइल पर वायरल फ़ोटो देखा तो उन्होंने तुरंत दिए गए मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सारी स्थिति बताई। डायल 100 के वाहन से पुलिस द्वारा बच्चे को उसके परिजनों तक सकुशल पहुंचाया गया। बच्चे के लापता होने से मानसिक रूप से परेशान बच्चे के माता-पिता ने अपना लड़का पुलिस की मदद से मिल जाने पर राहत की सांस लेते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]