गुरू साहब पब्लिक स्कूल में मनाया हरियाली उत्सव* *”एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट *चिचोली*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*नगर के गुरु साहब पब्लिक स्कूल मे शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हरियाली उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर छात्र – छात्राओं ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया.*
*छात्र-छात्राओं ने लगाए पौधे*
*गुरुसाहब पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डा. वर्षा मालवीय के निर्देशन मे छात्र-छात्राओं ने प्रदेश मे चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत संस्था परिसर में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया. छात्र-छात्राओं ने प्रकृति में पौधों के महत्व एवं उनकी उपयोगिता को भी जाना. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक रवीन्द्र सातव ; अश्विनी सोनी ; केशव कहार ; अनूप जैन के साथ स्कूल स्टाफ मौजूद रहा. इस अभियान मे छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया. श्रीमती मालवीय ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने मे पृथ्वी पर पेड़ पौधों का महत्व बताया. उन्होने बताया कि पेड़ पौधे ही अच्छी बारिश एवं शुद्ध वातावरण के लिए अपनी अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण किया जाना चाहिए.*
*इस मौके पर स्कूल की ओर से कैलाश भूषण, ज्योति गावंडे , रोहित राबिन, अंकित राबिन,सोनू दवंडे, सोनल यादव ने बच्चों को बारिश के मौसम मे खुले एवं सुरक्षित स्थानों मे पौधरोपण के लिए प्रेरित किया. छात्र छात्राओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया.*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

