अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।मनोहर मालवीय की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड परम पूज्य पीतांबर विजेता आचार्य यतींद्र सुरिश्वर जी द्वारा संस्थापित एवं पुण्य सम्राट आचार्य जयंत सेन सुरी जी द्वारा अभिसिंचित एवं गच्छाधिपति आचार्य नित्य सेन सुरी जी एवं आचार्य जयरत्न सुरि जी द्वारा संचालित अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद शाखा महिदपुर रोड कि नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिवस महिला परिषद की संरक्षक श्री मती पुष्पा कोचर एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें श्रीमती अलका कोचर को अध्यक्ष, सचिव श्रीमती राजु व्होरा ,उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा चत्तर को सर्वानुमति से नियुक्त किया गया परिषद संस्था चार उद्देश्यों को लेकर समाज संगठन ,धार्मिक शिक्षा प्रचार ,समाज सुधार एवंआर्थिक विकास के उद्देश्यों को लेकर सदैव प्रगति के पथ पर कार्य करते उत्तरोत्तर वृद्धि की ओर गतिशील रहती है।जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया ,समाज के सभी वरिष्ठ जनों एवं परिषद परिवार के साथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]