नीमच नारकोटिक्स विंग द्वारा नशे से दूरी, है जरूरी अभियान की शुरुआत गांव से लेकर शहर तक नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। 🚭💊👮 – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नीमच नारकोटिक्स विंग द्वारा नशे से दूरी, है जरूरी अभियान की शुरुआत गांव से लेकर शहर तक नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। 🚭💊👮

😊 Please Share This News 😊

नीमच। प्रदेश के डीजीजी कैलाश मकवाना के निर्देशन में एडीजी नारकोटिक्स विंग के. पी. वेंकटेश्वरराव के मार्गदर्शन तथा डी.आई.जी. नारकोटिक्स महेश चंद्र जैन के नेतृत्व में नीमच नारकोटिक्स विंग द्वारा “नशे से दूरी, है जरूरी” नशा मुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। यह जागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान गांव से लेकर शहर में विंग के अधिकारी नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता फैला रहे है। नारकोटिक्स प्रकोष्ठ(विंग) नीमच द्वारा अभियान की शुरुआत कर निजी सुरक्षा एजेंसी एवं आम नागरिकों के साथ मुख्य मार्ग पर नशामुक्ति रैली निकाली निकाली गई। रैली के माध्यम से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की गई, वहीं पेम्पलेट का वितरण भी किया गया। नीमच नारकोटिक्स विंग के निरीक्षक तेजेंद्रसिंह सेंगर, निरीक्षक राजमल दायमा, निरीक्षक बलराम रघुवंशी, स.उ.नि किरण शर्मा व समस्त नारकोटिक्स विंग नीमच का स्टॉफ इस अभियान के तहत आमजन में नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देने में जुटे हुए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]