*रोटरी क्लब द्वारा साइकिल यात्री का स्वागत किया*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*सेई रायगढ़ महाराष्ट्र में एक किसान परिवार में जन्में 26 वर्षीय युवक सुबोध विजय अपनी थीम “शक्ति संकल्प और सफर” लिए समाज, अपने राष्ट्र और पर्यावरण जन चेतना के लिए दिल में जुनून लेकर राष्ट्रव्यापी यात्रा के लिए साइकिल से निकले है, जो देश के 28 राज्यों के सैकड़ों नगरों में भ्रमण करते हुए पर्यावरण का अलख जगा रहे हैं वे मंगलवार को अपनी यात्रा के दौरान भोपाल जाते वक्त सोनकच्छ पहुंचे जहां रोटरी क्लब सोनकच्छ द्वारा सचिव महेश चन्द्र राठौर के निवास पर उनका स्वागत किया गया। जहां श्री सुबोध विजय ने बताया कि वह अभी तक37000 किलो मीटर साइकिल यात्रा कर चुके है और लगभग 30000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं उन्होंने बताया कि वो जहां भी जाते है वहां स्थानीय लोगों को और विधार्थियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते है। सुबोध विजय अपनी यात्रा में लगभग 1लाख किलोमीटर साइकिल चलाएंगे और 1लाख पौधों को रोपित करेंगे। उसके पश्चात विश्व की सबसे ऊंची छोटी एवरेस्ट पर चढ़कर भारत का झंडा फहराएंगे। स्वागत अवसर पर क्लब अध्यक्ष दिनेश राठौर, सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर, सचिव महेश चन्द्र राठौर, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बघेल, कमल नागर, ईश्वर सिंह जाधव उपस्थित थे*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

