*पौधे लगाकर नशा मुक्ति की शपथ ली* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*पौधे लगाकर नशा मुक्ति की शपथ ली* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पौधे लगाकर नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में, जिला संगठन डॉ सुखदेव डोंगरे के मार्गदर्शन में, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सतनकर, श्रीमती गीता माली और स्वयंसेवकों की उपस्थिति में महाविद्यालय परिसर में 51 पेड़ लगाए और साथ ही महाविद्यालय कि प्राचार्य द्वारा नशा मुक्ति पर शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रो.शंकर सतनकर ने बताया कि युवा पीढ़ी को मेहनत का नशा करना चाहिए यह सबसे सर्वोत्तम है। किसी भी प्रकार का नशा स्वास्थ्य और परिवार के लिए बहुत हानिकारक होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे वरिष्ठ स्वयंसेवक अंजली नागोरे,आयुष नागोरे, इश्तियाक अली, नितिन पवार, कामनी खवसे, कीर्ति अडलक, कशिश धाडसे,  खुशी पारखे, भूमिका देशमुख आदि 30 स्वयंसेवक का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]