अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

😊 Please Share This News 😊

जनसंपर्क संचालनालय 

मध्यप्रदेश शासन 

समाचार

 

*अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*

 

भोपाल 16 जुलाई 2025

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाने में कामन सर्विस सेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीएससी द्वारा हितग्राहियों से समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति कराकर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने का पात्र बनाया जाता है। उन्होंने कामन सर्विस सेंटर के ग्रामीण क्षेत्र के इन्टरप्रेन्योर को अपनी शुभकामनाएँ दी तथा अपेक्षा की कि वह जनकल्याण के कार्य में सतत क्रियाशील रहे। 

 

 कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम रीवा में कॉमन सर्विस सेंटर के 16वें स्थापना दिवस पर आयोजित संभाग स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही है। इनमें आगे आकर लाभ लेना आवश्यक है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है जिसके माध्यम से प्रदेश की लगभग आधी आबादी आर्थिक तौर पर सशक्त हुई है। विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सीएससी के प्रभारी उपस्थित रहे। 

 

• शिवप्रसन्न शुक्ल/ अंकुश मिश्रा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]