डायरिया सह दस्तक अभियान का दिया प्रशिक्षण शिशु मृत्यु दर में कमी लाने घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य टीम अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

डायरिया सह दस्तक अभियान का दिया प्रशिक्षण शिशु मृत्यु दर में कमी लाने घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य टीम अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

चिचोली।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली मे सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर के निर्देशन में आयोजित दस्तक अभियान प्रशिक्षण में डायरिया की रोकथाम को लेकर चिकित्सा अधिकारी,एवम ब्लॉक मैनेजमेंट टीम ने विशेष दिशा निर्देश दिए जिसमे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और मौसमी बिमारीयों की रोकथाम पर प्रशिक्षण दिया गया।

ब्लॉक से मिली जानकारी अनुसार 22 जुलाई से लेकर 16 सितम्बर तक दस्तक डयरिया सह दस्तक अभियान का प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड के 10,900 बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया जाएगा अभियान के मैदानी स्तर के क्रियान्वयन को लेकर सेक्टर सुपरवाइजर सीएचओ,एएनएम और एमपीडब्ल्यू ,आशा पर्यवेक्षिका,आशा कार्यकर्ता को अभियान पर प्रशिक्षण के माध्यम से उन्नमुखीकरण किया गया।इस अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य दल द्वारा सत्र आयोजित किया जाएगा सत्र के दौरान 0 से 5 वर्ष के बच्चों की बाल्य कालीन बीमारी निमोनिया गंभीर कुपोषण एवं दस्तक रोग संबंधी जांच कर उपचार एवं प्रबंधन दिया जायेगा साथ ही विटामिन ए का अनुपुरण दिया जाएगा अभियान की उद्देश्य परक सफलता के लिए आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर,चिकित्सक डॉ संदीप धुर्वे , खण्ड विस्तार प्रशिक्षक अनिल कटारे, बीपीएम एकनाथ ठाकुर ,बीसीएम विनीत आर्य ,एमटीएस पंकज डोगरे एमटीएस द्वारा जानकारी दी गई। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी चिचोली द्वारा 0 से 05 वर्ष के बच्चो की अभियान के दौरान जांच कराये जाने में सहयोग की अपील की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]