रतलाम शहर में ऑटो मैजिक वाहनों पर पोस्टर लगाकर निकली जागरूकता रैली
|
😊 Please Share This News 😊
|
नशे से दूरी” का संदेश रतलाम पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान जारी
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम शहर में ऑटो मैजिक वाहनों पर पोस्टर लगाकर निकली जागरूकता रैलीरतलाम शहर में ऑटो मैजिक वाहनों पर पोस्टर लगाकर निकली जागरूकता रैली
🔷 बस-ऑटो पर चस्पा पोस्टर और शैक्षणिक/औद्योगिक संस्थानों में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सतत रूप से संपूर्ण जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है।
नशे से दूरी है जरूरी” अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 19 जुलाई 2025 को किए गए प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम
*1.* उप पुलिस अधीक्षक यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात श्री मति नीलम चौंगड़, सूबेदार अनोखीलाल परमार एवं थाना यातायात स्टाफ द्वारा ऑटो एवं मैजिक वाहन चालकों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई तथा आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में ऑटो मैजिक वहां रैली निकाली गई।
*2.* एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के नेतृत्व में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान द्वारा कोठारी स्टील्स फैक्टरी पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री कर्मचारी, मजदूरों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई व शपथ दिलवाई गई।
*3.* एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, थाना प्रभारी ताल तूर सिंह डाबर, उनि वी डी जोशी द्वारा मास्टर माइंड कोचिंग क्लास खारुआं कला पर बच्चों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया।
*4.* थाना आलोट अंतर्गत सी एम राइस स्कूल में बस ड्राइवर्स एवं कंडक्टर्स को उ नि प्रमोद राठौर द्वारा नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।
*5.* थाना प्रभारी बरखेड़ा निरीक्षक रविन्द्र दंडोतिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा कला के छात्र एवं छात्राओं के साथ नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूकता रैली निकाली गई जो शा.उ.मा. विद्यालय से प्रारंभ होकर बरखेड़ा कला के मुख्य मार्गो से होती हुई थाना बरखेड़ा कला पर समाप्त हुई। रैली के पश्चात सभी के द्वारा शपथ ग्रहण की गई।
*6.* कालूखेडा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय के नेतृत्व में शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय हाई स्कूल विद्यालय रानीगांव के विद्यार्थीयो को जागरूक किया। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा न करने की शपथ दिलाई और विद्यार्थियों को नशा मुक्ति को लेकर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाई तथा शासकीय वाहनों, प्राइवेट बस आदि पर नशा मुक्ति अभियान के पेम्पलेट लगवाएं तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जिसमे विद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित रहे
*7.* थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक दीपक मंडलोई के नेतृत्व में बस, ट्रक, ऑटो, एवं मेजिक आदि सवारी वाहनों में यात्री प्रतीक्षालयों में आने जाने वाले मजदूरों एवं ग्रामीण जानों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया।
*8.* थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में थाना परिसर में आम लोगों को एकत्रित कर नशे से दूर रहने के संबंध में शपथ ग्रहण कारवाई गई।
*9.* यातायात चौकी प्रभारी जावरा सूबेदार सोनू वाजपेई द्वारा जावरा में ऑटो और रिक्शा पर पेंपलेट लगाकर नशा ना करने के संबद्ध में समझाकर प्रचार प्रसार किया गया
*10.* जावरा बस स्टैंड पर थाना जावरा शहर पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत समझाइश दी गई एवं यात्रियों एवं आम जन को नशा नहीं करने के संबंध में शपथ दिलाई गई ।
पिपलौदा, ढोढर, नामली, सिमलावदा, बेरदा, सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम एवं परिवहन करने वाले वाहनो के माध्यम से आमजन तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाने हेतु पोस्टर चस्पा कर व्यापक जागरूकता* गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

