जबलपुर भाषा के आधार पर देश को बांटने वालों पर देशद्रोह की हो कार्यवाही* *मानव अधिकार संगठन ने पीएम व प्रेसीडेंट को भेजा पत्र
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. बात पश्चिम बंगाल की हो या महाराष्ट्र की अथ्वा किसी भी प्रांत की. रंग भेद, जाति धर्म या भाषा के नाम पर इंसानों को बांटना ना केवल अमानवीय है बल्कि गैर संवैधानिक भी है. लिहाजा ऐसी विभाजनकारी नेतागिरी करने वालों पर देश द्रोह कानून के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए. इस तरह का पत्र मानव अधिकार व अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिसौदिया, जबलपुर अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. अजय कुमार वाधवानी, एड. आशीष त्रिपाठी, एड. भावना निगम, डाॅ. अभिषेक जैन, डाॅ. कमल विश्वास व एड. रोशन मंध्यानी ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं गृहमंत्री को लिखा है. पत्र में कहा गया है कि हाल ही पश्चिम बंगाल में भाषा के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने की घटनाओं में तेजी आयी है. समय रहते इन पर काबू पाना जरूरी है ताकि देश को विभाजित करने वालों पर शिकंजा कसकर उनके मंसूबे ध्वस्त किए जा सकें.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

