बैतूल। सीमा पर हमारे जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए और पुलिस प्रशासन हमारी हिफाजत के लिए जागते हैं कि हम चैन से सो सकें। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकताएं जिला कोतवाली में पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर मिठाई खिलाई
|
😊 Please Share This News 😊
|
*महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। सीमा पर हमारे जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए और पुलिस प्रशासन हमारी हिफाजत के लिए जागते हैं कि हम चैन से सो सकें। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकताएं जिला कोतवाली में पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांध कर मिठाई खिलाई। इस मौके पर इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा अमरूते ने कहा कि रक्षा बंधन, भाई-बहन के बीच गहरे और अटूट बंधन का उत्सव है। श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच शाश्वत प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है और ऐसे ही हमारे पुलिस भाई हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। भोपाल संभाग प्रभारी शारदा पाटिल ने कहा कि हिन्दू धर्म में माना जाता है कि रक्षाबंधन का त्योहार 5 हजार साल से भी अधिक पुराना है, जो द्वापर युग से चल रहा है. इस त्यौहार का संबंध विष्णु भगवान के आठवें अवतार श्री कृष्ण और सुभद्रा से है। सुभद्रा ने अपने भाई की रक्षा के लिए कृष्ण की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की थी। इस अवसर पर बिल्लो पंवार, चन्द्रकला साहू सहित महिला प्रकोष्ठ की सदस्य मौजूद थी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

