प्रीतमनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली निकाली और देशभक्ति नारों के साथ अपने देश प्रेम का इजहार किया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्रीतमनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली निकाली और देशभक्ति नारों के साथ अपने देश प्रेम का इजहार किया।

😊 Please Share This News 😊

आजादी का जश्न मनाए आओ तिरंगा हम लहराएं 

 

हर घर तिरंगा,, अभियान के तहत रैली निकाली गई।

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

प्रीतमनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर में स्वतंत्रता दिवस के हर्षौल्लास के पखवाड़े अंतर्गत तिरंगा यात्रा, रंगोली प्रतियोगिता और निबन्ध लेखन प्रतियोगियों का आयोजन किया गया।

छात्रों ने विजय विश्व तिरंगा प्यारा,

झन्डा ऊँचा रहे हमारा ,

आजादी का जश्न मनाएं, आओ तिरंगा हम लहराएं ,

नीला केशरिया धानी सफेद, ये रंग मिटाते भेद,

कुछ ऐसे ही गगन भेदी और जोश से ओतप्रोत नारों के साथ छात्रों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली निकाली।

प्रभारी प्राचार्य प्रशांत कुमार परासिया ने आजादी के आजादी के महोत्सव पर छात्रों को संबोधित करते हुए आजादी का महत्व बताया।

तिरंगा रैली का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल सिसोदिया ने करते हुए कहा की छात्रों में देशप्रेम, एकता एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ाने की दृष्टि से पुरे भारतवर्ष में दिनांक 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे |

 गतिविधि प्रभारी अनूप मालवीय ने तिरंगा कार्यक्रम की रुपरेखा से परिचित करवाते हुए छात्रों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके सम्मान, गौरव और त्याग के बारे में छात्रों को जानकरी दी | 

तिरंगा रैली में संस्था के छात्र छात्राओं सहित ग्राम पंचायत के नागरिकगण शामिल होकर आजादी के जश्न में शामिल हुए।

तिरंगा रैली पश्चात छात्रों ने देशप्रेम से ओतप्रोत और संस्कृति की छटा बिखेरती आकर्षक रंगोली बनाई।

वही छात्रों ने निबन्ध लेखन के माध्यम से आजादी के महत्व को समझने का प्रयास किया

इस अवसर पर संस्था के नीना कसेरा, a नाहर सिंह डोडवे, अर्चना भूरिया, अर्चना भूरिया, बसंत डामोर, साधना बैरागी, योगिता गौड़, कैलाश जादौन, मंजुला अहोरिया, सविता सोलंकी, शारदा गरवाल, अनूप मालवीय, दुर्गा राठौर, भानुप्रिया गौतम, निधि शर्मा, पूजा अजमेरिया, विनोद सोलंकी, सहित विद्यालय छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

प्रीतमनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गांव में तिरंगा रैली निकाली और देशभक्ति नारों के साथ अपने देश प्रेम का इजहार किया।

 

*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*

– *तिरंगा यात्रा*: छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।

– *रंगोली प्रतियोगिता*: छात्रों ने देशभक्ति और संस्कृति की छटा बिखेरती आकर्षक रंगोली बनाई।

– *निबंध लेखन*: छात्रों ने निबंध लेखन के माध्यम से आजादी के महत्व को समझने का प्रयास किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]