आमला में मुस्लिम समाज की तिरंगा बाइक रैली, जनपद चौक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आमला में मुस्लिम समाज की तिरंगा बाइक रैली, जनपद चौक पर राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  

😊 Please Share This News 😊

″आमला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज और बोहरा समाज ने मिलकर जामा मस्जिद से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। जुम्मे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद परिसर में एकत्र हुए और हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवक रैली में शामिल हुए।

*लहराएगा तिरंगा हर घर, हर गली-मोहल्ले में,*

*कुर्बानी की खुशबू है आज़ादी की हवाओं में।*

*हम हिंदुस्तानी हैं, हमारा एक ही पैगाम,*

*मजहब से ऊपर है वतन – “भारत मेरा नाम”।*

 

 

 

रैली जामा मस्जिद से शुरू होकर इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य बाजार, जनपद चौक, बस स्टैंड होते हुए बोडखी पहुंची और वहां से पुनः जनपद चौक पर समाप्त हुई। रास्ते भर लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

 

रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। इसका शुभारंभ जामा मस्जिद के सदर जाहिद पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हाजी शोएब, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा, जाहिद खान, तौसीफ, फिरोज हुसैन, जावेद मेमन, शेख आबिद, अतीक खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि *तिरंगा हमारी पहचान है और यह रैली देश में भाईचारे और एकता का संदेश देती है।* आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मुस्लिम समाज ने थाना प्रभारी और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]