केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 15.08.2025 को केन्द्रीय जेल उज्जैन में आजीवन की सजा भुगत रहे बंदियों में से जिनका आचरण अच्छा है एवं 14 वर्ष की सजा भुगत ली है, उनकों शासन निर्देशानुसार निर्धारित जुर्माना राशि जमा करवाने पर रिहा किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*केंद्रीय भेरूगढ़ जेल से 15 अगस्त को 13 पुरूष एवं 1 महिला को हमेशा के लिए आजाद कराया गया।*
केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 15.08.2025 को केन्द्रीय जेल उज्जैन में आजीवन की सजा भुगत रहे बंदियों में से जिनका आचरण अच्छा है एवं 14 वर्ष की सजा भुगत ली है, उनकों शासन निर्देशानुसार निर्धारित जुर्माना राशि जमा करवाने पर रिहा किया गया।
गौरतलब है कि एक बंदी भज्जु पिता लक्ष्मण निर्धारित जुर्माना राशि जमा करने में असमर्थ होने से उसके द्वारा अर्जित पारिश्रमिक राशि एवं संस्थाओं *आदित्य मानव विकास शोध संस्थान उज्जैन मुस्कान मानव सेवा समिति उज्जैन, जज्बा फाउंडेशन उज्जैन एवं महिला विकास एवं सर्वधर्म कल्याण समिति उज्जैन द्वारा राशि जमा करवाने पर रिहा किया गया।
इस अवसर पर श्री जसमनसिंह डावर उप अधीक्षक (प्रशासन), नवीन कुमार नेमा (उप अधीक्षक), सुरेश गोयल (सहा अधीक्षक) प्रवीण कुमार मालवीय (सहा अधीक्षक) समाजसेवी श्री रवि कुमार शुक्ला , रईस खान एवं बड़ी संख्या में जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |