बैतूल। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण समारोह ज्ञान विज्ञान भवन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में संपन्न हुआ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*संजय उइके राज्य स्तरीय पुरस्कार से हुए सम्मानित*
*उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया सम्मानित*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण समारोह ज्ञान विज्ञान भवन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज बैतूल के रासेयो स्वयंसेवक संजय उइके को उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें संजय को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 21,000 प्रदान भेंट किए गए। संजय जिले के आदिवासी ग्रामीण अंचल ग्राम चुनागोसाई के रहने वाले हैं और वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षक के रूप में सेवारत है।
*कार्यक्रम में यह रहे मौजूद*
कार्यक्रम अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग प्रबल सिपाहा, कार्यक्रम सलाहकार भारत सरकार, डॉ.अशोक कुमार श्रोती, निजी विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ.भरत शरण सिंह एवं कुलपति बीयू डॉ सुरेश कुमार जैन, कुलसचिव अनिल शर्मा जी एवं राज्य एन एस एस अधिकारी मनोज कुमार अग्निहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
*इसलिए हुए सम्मानित*
संजय को यह पुरस्कार उनके द्वारा शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में स्वेच्छा से किए गए रक्तदान, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता , सिंगल यूज प्लास्टिक, बाल संरक्षण, कोविड काल में जन जागरूकता व टीकाकरण शिविरों में सहयोग, मतदाता जागरूकता, गाजर घास उन्मूलन, एड्स जागरूकता, कैंसर जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। रासेयो कार्यक्रम समन्वयक बीयू भोपाल डॉ. अनंत कुमार सक्सेना, प्राचार्य डॉ, मीनाक्षी चौबे, पूर्व जिला संगठक डॉ. सुखदेव डोंगरे, जिला संगठक डॉ जीपी साहू ने बताया कि यह जिले के लिए बहुत बड़ा गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। इनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज स्टाफ सहित सभी स्वयंसेवकों ने बधाई दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

