*मंशु ओझा को इंदिरा गांधी ने भेंट किया था ताम्रपत्र* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंशु ओझा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मंशु ओझा को इंदिरा गांधी ने भेंट किया था ताम्रपत्र* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंशु ओझा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंशु ओझा की पुण्यतिथि ओझा समाज द्वारा लोहिया वार्ड में मनाई गई। इस मौके पर आनंद प्रजापति और मनोहर धुर्वे ने मंशु ओझा के जीवन चरित्र और देश भक्ति के  जज्बे को याद करते हुए बताया कि शहीद मंसू ओझा को अंग्रेजों ने 21 अगस्त 1942 में लकड़ी डिपो जलाने, धाराखोह रेलवे की पटरी उखाड़ने व रानीपुर पुलिस थाना जलाने जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होने कहा कि मंशु ओझा समाज के महानायक हैं। उन्होंने कहा कि मंशु ओझा को 4 नवंबर 1942 से 20 जुलाई 1944 तक अंग्रेजों की नरसिंहपुर जेल में रखा गया, अनेकों यातनाएं दी गई परंतु मंशु ओझा का देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। इस प्रकार आजादी की लड़ाई में योगदान रहा, जो क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है। अनुसूचित जनजाति के गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अहाके और बिरजु पाखरे ने कहा कि मंशु ओझा के इस साहसिक कार्य के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 15 अगस्त 1972 को शहीद मंशु ओझा को ताम्रपत्र भेंट किया गया था। कार्यक्रम का संचालन सुनील अहाके ने और आभार बबलु मालवीय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोमती धुर्वे, मनोहर धुर्वे, विनोद धुर्वे, गुड्डु अलकार, राहुल परते, दिल्लु धुर्वे, गणेश पाखरे, श्याम धुर्वे आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]