वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में पहुंचे बैतूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल,, कल बुधवार कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ वोट छोड़ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पहुंचे। बैतूल के पहले ही सोना घाटी पर कांग्रेस नेता मनोज आर्या के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने मंच से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और संसद को घेरा उन्होंने कहा कि बैतूल जिले में पांचो विधायक बीजेपी के हैं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का है सांसद बीजेपी का है परंतु जनता परेशान है किसानों को खाद नहीं मिल रही रोड बना नहीं टोल टैक्स चालू हो गया बिजली बिल बहुत ज्यादा आ रहा है पूरी जनता परेशान है कमीशन की सरकार चल रही है। मंच संचालन प्रदेश सचिव समीर खान ने किया। आभार व्यक्त कांग्रेस नेतामनोज आर्य द्वारा किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

