*75वें अवतरण दिवस पर तीन दिवसीय विशाल भंडारा 36 बिरादरी सहित शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिला आमंत्रण* “सतलोक आश्रम, किठोदा (इंदौर) में होगा आयोजन”
|
😊 Please Share This News 😊
|
*उज्जैन/इंदौर।*
कबीर परमेश्वर पंथी जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस इस वर्ष अद्भुत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर दिनांक 6 से 8 सितंबर तक त्रिदिवसीय विशाल भंडारा एवं आध्यात्मिक सत्संग महोत्सव का आयोजन सतलोक आश्रम, किठोदा (इंदौर) में संपन्न होगा।
आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ –
एल.ई.डी. प्रोजेक्टर पर दिव्य सत्संग – आदि सनातन धर्म तत्वज्ञान पर आधारित प्रवचन।
नि:शुल्क नाम दीक्षा – सुख-शांति, समृद्धि एवं मोक्ष प्राप्ति हेतु।
दहेज-मुक्त अंतर्जातीय विवाह – समाज सुधार की नई पहल।
हजारों यूनिट रक्तदान – मानवता सेवा का अनुपम उदाहरण।
विशाल भंडारा – देशी घी से बने विविध व्यंजन सभी श्रद्धालुओं को परोसे जाएंगे।
विशेष रूप से उज्जैन शहर एवं जिले के श्रद्धालुओं को सतलोक आश्रम, किठोदा (इंदौर) आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रण वितरण –
भक्तगणों ने इस पावन महोत्सव को जन-जन तक पहुँचाने के लिए घर-घर, दुकानों, दफ्तरों एवं सरकारी कार्यालयों में जाकर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र वितरित किए हैं, ताकि कोई भी पुण्यात्मा इस अवसर से वंचित न रह जाए।
विशिष्ट आमंत्रण –
आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम नेपाल सहित भारत के 12 सतलोक आश्रमों में मनाया जायेगा जहां सेम टू सेम प्रोसेस अपनाई जायेगी तथा शासन-प्रशासन, पत्रकार, अध्यापक-प्रधानाचार्य, पंच-सरपंच, वार्ड पार्षद, विधायक, महापौर, सांसद , मुख्यमंत्री एसडीएम, कलेक्टर एवं आईजी सहित 36 बिरादरी के सभी समाजबंधुओं को सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण भेजा है।
आयोजन समिति ने सभी पुण्यात्माओं से विनम्र प्रार्थना की है कि इस त्रिदिवसीय अवतरण महोत्सव में सम्मिलित होकर सत्संग श्रवण करें, भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और आत्मकल्याण का मार्ग अपनाएँ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

