बैतूल.*नशे से आर्थिक और शरीर का नाश होता है* *तम्बाकू निषेध पर संगोष्ठी संपन्न* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। नशा परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में बाधक होता है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के द्वारा तम्बाकू निषेध अभियान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में पूर्व जिला संगठक डॉक्टर सुखदेव डोंगरे की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ.सुखदेव डोंगरे ने कहा कि तम्बाकू खाने से कैंसर हो सकता है और किडनी,फेफड़े आदि खराब होते हैं इसलिए हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि तम्बाकू खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए। जिला संगठक डॉ.गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि नशे से शरीर और आर्थिक नुकसान दोनो होते हैं इसलिए हमें इससे बचना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवक अंजली नगोरे, दलनायक आयुष नागोरे, खुशी पारखे, कामिनी खवसे, गंगा बूडगरीया, खुशबू मकोड़े, निशु पावर, रीना उइके,विक्रम पाहाडे पलक राजगोड, सृष्टि विश्वकर्मा आदि स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

